18 Apr 2024, 23:06:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला को बंधक बनाकर बलत्‍कार करने का मुकदमा दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 2:27PM | Updated Date: Dec 13 2019 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक महिला ने आधा दर्जन लोगों पर उसे अगवाकर बंधक बना लेने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिले के राजियासर थाना प्रभारी सुरेश कस्वां ने बताया कि पीड़ति महिला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर सुनील गोस्वामी, रामस्वरूप गोस्वामी, सुभाष, रामशरण, हंसराज स्वामी, गंगाराम स्वामी एवं  सुखदेव बराड़ आदि के विरुद्ध धारा 344, 366, 376 और 376-डी आदि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार गत 30 अक्टूबर को महिला का सुनील गोस्वामी ने अपहरण कर लिया।
 
गोलूवाला थाना क्षेत्र में अपनी ढाणी में ले जाकर उसने अन्य लोगों के सहयोग से बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उल्लेखनीय है कि सुनील गोस्वामी के एक परिवारजन ने पांच दिसंबर को गोलूवाला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ लोग जबरन उनकी ढाणी में घुस आए और सुनील तथा उसके साथ लिव इन रिलेशन में रह रही एक महिला को जबरदस्ती उठाकर ले गए। उनके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की। गोलूवाला थाना के कार्यवाहक प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मूसे खां ने बताया कि अगले दिन महिला को चूरू से तथा सुनील को बीकानेर जिले में नाहरसीसर से बरामद कर लिया गया।
 
महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी और अब मां-बाप के पास रहना चाहती है। महिला को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया गया। सुनील का अपहरण करने के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया, जो न्यायिक हिरासत में है। घटना के एक सप्ताह बाद महिला ने सुनील सहित आधा दर्जन व्यक्तियों पर अपहरण करने और बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मामले को नया मोड़ दे दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »