29 Mar 2024, 19:44:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा ने पुड्डुचेरी सरकार के खिलाफ आंदोलन की दी धमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 9:27PM | Updated Date: Dec 10 2019 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य की कांग्रेस सरकार को पोंगल से पहले सरकारी विभाग की भर्तियां पूरी नहीं करने पर सरकारी कर्मचारियों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन ने मुख्यमंत्री नारायणसामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान सरकारी दफ्तरों में एक हजार से ज्यादा भर्तियां करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों के कारण दयनीय स्थिति है। सामीनाथन ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। सामीनाथन ने पुड्डुचेरी प्रशासन से अपील की कि वह सभी राशन कार्ड धारकों को एक हजार रुपये नकद पोंगल उपहार के रूप में दें।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »