19 Apr 2024, 23:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उन्नाव के सेंगर मामले में 16 दिसंबर को आ सकता है फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 8:45PM | Updated Date: Dec 10 2019 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर पर बहुचर्चित उन्नाव दुष्कर्म कांड के मामले में दिल्ली की तीस हजारी अदालत 16 दिसंबर को अपना फैसला सुना सकती है। सेंगर के विरुद्ध 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में अदालत में सुनवाई मंगलवार को पूरी हो चुकी है और 16 दिसंबर को अदालत इस पर अपना फैसला सुना सकती है।
 
जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने कहा कि वह मामले में अपना फैसला 16 दिसंबर को सुनायेंगे। सीबीआई ने मामले में अपनी दलीलें सोमवार को पूरी कर लीं थीं और बचाव पक्ष के गवाहों का बयान बंद कमरे में रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया दो दिसंबर को पूरी कर ली गयी थी। सेंगर के साथ ही इस मामले के एक अन्य आरोपी शशि सिंह के बारे में भी अदालत इसी दिन फैसला सुनाएगी।
 
शशि पर आरोप  है कि वह पीड़ित युवती को विधायक के पास लेकर गयी थी। पीड़ति लड़की ने आरोप लगाया था कि वहां सेंगर ने उसका यौन शोषण किया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं जिन पर न्यायालय 16 दिसंबर को फैसला सुना सकता है। इसके अलावा चार अन्य मामलों पर अभी सुनवाई चल रही है। सेंगर पर लगे आरोपों के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »