28 Mar 2024, 17:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अनाज मंडी अग्नि हादसे वाली इमारत का मालिक आप का कार्यकर्ता: तिवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:32AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के रानी झांसी रोड के निकट अनाज मंडी इलाके में भीषण अग्नि हादसे  में 43 लोगों की दर्दनाक मौत पर राजनीति तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि जिस इमारत में आग लगी, उसके मालिक का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से संबंध है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन में रविवार को हुए इस भीषण अग्नि हादसे को लेकर कहा कि दिल्ली सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का एलान किया है जो बहुत कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए।

तिवारी ने कहा,‘‘ जिस इमारत में यह आग लगी, उसका मालिक रेहान है और रेहान आप का कार्यकर्ता है। इस क्षेत्र का विधायक और निगम पार्षद भी आप का ही है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों के संरक्षण में मकान में फैक्ट्री चल रही थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आग हादसे से अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा, श्रम हो, अग्नि शमन विभाग हो या बिजली हो, सभी दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं और केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं। जब सारे विभाग दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं तो मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से कैसे नकार सकते हैं। मकान में बिजली का कनेक्शन किसकी अनुमति से दिया गया। दिल्ली सरकार ने सकरी गलियों में जाने के लिए बाइक एम्बुलेंस का बहुत प्रचार किया था। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली सरकार की 10 लाख रुपए की राहत राशि बहुत कम है जिसे बढ़ाकर कम से कम एक करोड़ रुपए किया जाना चाहिए। उन्होंने घायलों के लिए भी सहायता राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख किए जाने की उन्होंने मांग की। इस हादसे में मारे गये सभी मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सबसे अधिक घायल लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल लाए गए थे। यहां 34 लोगों की मौत हुई है जिनमें से अभी तक 17 की ही शिनाख्त हो पाई है। यहां 14 का उपचार चल रहा है जिनमें एक की हालत गंभीर है। दो घायलों का उपचार करके कल छुट्टी दी गई थी दो को आज दी गई है। मृतकों और घायलों में अधिकतर बिहार के रहने वाले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »