20 Apr 2024, 10:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुरक्षा कारणों से येलो लाइन पर मेट्रो के तीन स्टेशन बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 7:48PM | Updated Date: Dec 9 2019 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से येलो लाइन के उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग और केन्द्रीय सचिवालय तीन मेट्रो स्टेशनों को आज दोपहर बंद कर दिया हालाकि केन्द्रीय सचिवालय इंटरचेंज स्टेशन पर ट्रेन बदलने की सुविधा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रवक्ता ने यूनीवार्ता को बताया कि दिल्ली पुलिस की सलाह पर येलो लाइन के इन स्टेशनों को दिन में एक बजे बंद कर दिया गया जिसके कारण यात्री न तो इनमें अंदर जा सकते हैं और न ही बाहर निकल सकते हैं। उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रूक रही है। 

केन्द्रीय सचिवालय पर मेट्रो रूक रही है लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने के द्वार बंद होने के कारण यात्री बाहर नहीं जा पा रहे हैं। हालाकि यात्री स्टेशन पर उतरकर दूसरी ट्रेन बदल सकते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा। इस तरह की जानकारी मिली थी कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संसद भवन के निकट पहुंच कर फीस बढ़ाए जाने के मसले पर प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर दिल्ली पुलिस ने इन तीनों मेट्रो स्टेशनों को बंद करने की सलाह दी। केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर अनभिज्ञता में काफी लोग उतर रहे हैं लेकिन उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है जिससे वहां भीड़ एकत्र हो गयी है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »