29 Mar 2024, 17:53:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मानवभक्षी तेंदुए ने बनाया एक और व्यक्ति को शिकार, पकडने के लिए व्यापक अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 1:19AM | Updated Date: Dec 8 2019 1:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमरेली। गुजरात के अमरेली जिले में बगसरा के नजदीक मानवभक्षी  तेंदुए ने एक और व्यक्ति को कल देर रात मार डाला जिसके बाद वन विभाग और पुलिस ने  उसे पकड़ने के लिए आज शाम एक बड़ा अभियान शुरू किया है जिसके लिए 15 से 20  टीमें बनायी गयी हैं। बगसरा से लगभग दो किमी दूर न्यू  जांजरिया गांव में कल देर रात एक खेत में सो रहे मूल राजस्थान निवासी कृषि  मजदूर छगनभाई (40) को तेंदुए ने मार डाला।  इससे पहले गत पांच दिसंबर को भी  एक निकटवर्ती गांव में इसी तरह से खेत में सो रहे एक व्यक्ति को तेंदुए ने  शिकार बनाया था और उससे पहले 25 अक्टूबर को ऐसा हुआ था। स्थानीय मामलतदार  आई एस तलोट ने बताया कि तीन मौतों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
 
विसावदर के कांग्रेस विधायक तथा किसान नेता हर्षद रिबड़यिा ने इस मुद्दे पर आज अमरेली के कलेक्टर से मुलाकात की और मानवभक्षी तेंदुए को मारे जाने अथवा किसानों को सुरक्षा और हथियार मुहैया कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ माह में अकेले अमरेली जिले में पांच से सात लोग तेंदुओं का शिकार बने हैं जबकि एक साल में गिर वन के आसपास 17 लोगों की मौत हुई है और 66 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने ऐसी मौतों के लिए दिये जाने वाले मुआवजे की रकम को भी मौजूदा चार लाख से बढ़ा कर 25 लाख करने की मांग की। इस बीच, वन विभाग ने संदिग्ध मानवभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए आज एक व्यापक अभियान शुरू किया है।
 
अमरेली के प्रभारी अतिरिक्त कलक्टर ए के जोशी ने यूएनआई को बताया कि पुलिस और वन विभाग की 15 से 20 टीमें बगसरा के आसपास के इलाके में आज शाम से सक्रिय की गयी हैं। ये रात में देखने वाले नाइट विजन कैमरे, सीसीटीवी और ड्रोन में लगे कैमरों और पिंजरों आदि की सहायता से अंधेरे में तेंदुए की तलाश कर उसे बेहोश कर पकड़ने का प्रयास करेंगी। अगर आज इसे पकड़ा नहीं जा सका तो कल भी सूरज डूबने के बाद अभियान फिर से शुरू होगा। राज्य सरकार की ओर से निर्देश मिलने पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व मंत्री दिलीप संघाणी ने भी वन मंत्री को पत्र लिख कर गैर वन क्षेत्र में मानवों पर हमले करने वाले जानवरों को मारने की मांग की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »