19 Apr 2024, 10:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोहन्ती को लगाया झंडा दिवस का लेपल पिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 12:28AM | Updated Date: Dec 8 2019 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मुख्य सचिव एस.आर. मोहन्ती को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज प्रभारी संचालक सैनिक कल्याण तथा उप सचिव गृह डॉ. आर.आर. भोसले द्वारा लेपल पिन लगाया गया। डॉ. भोसले ने अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वित्तअनुराग जैन और प्रमुख सचिव लोक निर्माण मलय श्रीवास्तव को भी लेपल पिन लगाया गया। मोहन्ती सहित सभी अधिकारियों ने झंडा दिवस निधि के लिए सहायता राशि प्रदान की।

 

इस अवसर पर कर्नल अश्विनी कुमार भी मौजूद थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वर्ष 1949 से सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाना शुरू हुआ। इस दिन शहीद सैनिकों के बलिदान और पूर्व सैनिकों के नि:स्वार्थ त्याग को याद किया जाता है। नागरिकों को झंडे वितरित कर प्राप्त दान राशि का शहीद सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं में उपयोग किया जाता है।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »