29 Mar 2024, 18:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सूरत : फैक्ट्री में लगी भयानक आग, मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 4:22PM | Updated Date: Nov 19 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में मंगलवार को एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। अग्निशमन अधिकारी विनोद रोजीमाडिया ने बताया कि उमियाधाम मंदिर के निकट अजंता इंडस्ट्रीज नामक कपडों पर रोल पॉलिस की फैक्ट्री के मशीन में शॉर्ट सर्किट से पूर्वाह्न अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »