25 Apr 2024, 09:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलवर में तीनों निकायों में किसी भी दल को बहुमत नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 3:29PM | Updated Date: Nov 19 2019 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले की तीनों नगर निकाय चुनाव के घोषित परिणामों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। अलवर नगर परिषद में 65 वार्डों में मतगणना के बाद घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के 27 पार्षद जीते हैं  जबकि कांग्रेस के 20 और 18 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। भिवाड़ी नगर परिषद के घोषित नतीजों में भाजपा और कांग्रेस ने बराबर 23-23 वार्डों में जीत दर्ज की है। यहां दो वार्डों में बहुजन समाज पार्टी को सफलता मिली है। 12 पार्षद निर्दलीय निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह पहली बार नगर पालिका बनी थानागाजी में 25 वार्डों में कांग्रेस ने 10 वार्ड में जीत हासिल की है, वहीं  भाजपा के भी नौ वार्ड में पार्षद निर्वाचित हुए हैं। यहां छह निर्दलीय चुनाव जीत कर आए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद दोनों ही दल अपना बोर्ड बनाने में जुट गये हैं। जहां अलवर नगर परिषद में भाजपा के सामने अपना बोर्ड बरकरार रखने की चुनौती है वहीं पहली बार कांग्रेस यहां अपना बोर्ड बनाने की कोशिश करेगी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »