शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक कर्मचारी को व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आधिकारी जानकारी के अनुसार कोलारस के महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ कर्मचारी विकास नायक को अपने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जिला कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। कार्रवाई महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी की अनुशंसा पर की गयी है।