29 Mar 2024, 15:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोवंश के अवैध परिवहन के मामले में दो आरक्षक निलंबित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:11AM | Updated Date: Nov 19 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर थाने में पदस्थ दो आरक्षकों को गौ वंश के अवैध परिवहन को लेकर संदिग्ध भूमिका के चलते निलंबित कर दिया गया है। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि सेंधवा शहर थाना में पदस्थ आरक्षक कमल तथा अमजद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन बड़वानी संबद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरक्षकों ने कल अपने थाना क्षेत्र को छोड़कर ग्रामीण थाना क्षेत्र में ग्राम बड़गांव के समीप गौवंश से भरे एक ट्रक को रोका तथा उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी। इसी दौरान वहां भीड़ एकत्रित हो गई और कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी। उन्होंने कहा कि पशुओं के अवैध परिवहन को लेकर दोनों आरक्षकों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। दोनों के विरुद्ध जांच आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पशुओं का अवैध परिवहन कर रहे दोनों चालक मौके से फरार हो गए और वाहन को जब्त कर लिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »