29 Mar 2024, 16:00:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ के जन्मदिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में रक्तदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:06AM | Updated Date: Nov 19 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कमलनाथ के जनम दिन पर केक काटकर, उनके दीद्यायु होने की कामना की। कांग्रेसजनों ने केक एवं मिष्ठान खिलाकर कमलनाथ को जन्मदिवस की बधाई दी। उसके बाद रेड क्रॉस द्वारा रक्त दान शिविर लगाया गया जिसमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, महामंत्री राजीव सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने रक्तदान किया।
 
वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के स्वास्थ्य परीक्षण डाक्टरों जिसमें डॉ. पंकज सूद, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. केशव राठोर, डॉ. मुश्ताक अहमद, अतुल पाटीदार की टीम ने कांग्रेसजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश पचैरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया, चंद्रप्रभाष शेखर, कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, महेश मालवीय आदि ने प्रदेश कांग्रेस परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं विभिन्न अस्तपालों में मरीजों को एवं विकलांग बच्चों को फल वितरित किये गये, कंबल बांटे गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »