19 Apr 2024, 14:05:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विधान पार्षदों को मिला नया आशियाना, नीतीश ने सौंपी चाबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 12:36AM | Updated Date: Nov 19 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना के अंतर्गत कई विधान पार्षदों को उनके नव निर्मित आवासों की चाबी सौंपी। कुमार ने यहां भवन निर्माण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षदों के आवासों का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर विधान पार्षदों यथा वीरेंद्र नारायण यादव, डॉ0 एन0के0 यादव, संजीव श्याम सिंह, प्रो0 संजय कुमार सिंह, केदार नाथ पांडेय, प्रेमचंद मिश्रा, राधा चरण साह, संतोष कुमार सिंह, तनवीर अख्तर, टुन्ना पांडेय, संजीव कुमार सिंह, संजय पासवान, रामेश्वर महतो और रामवचन राय को सांकेतिक रुप से नव निर्मित आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने नव निर्मित भवनों का निरीक्षण भी किया।

उल्लेखनीय है कि राजधानी पटना के आर0 ब्लॉक-दीघा रोड के समीप 75 भवनों में से 55 भवनों का काम पूर्ण हो चुका है, शेष का काम पूर्ण किया जा रहा है। कार्यक्रम में भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने मुख्यमंत्री को पुस्तक एवं प्रतीक चिन्ह् भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, अन्य विधान पार्षद, विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »