28 Mar 2024, 15:25:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा में पुलिस पार्टी पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 7:52PM | Updated Date: Nov 18 2019 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में एक आरोपी को  गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर स्थानीय निवासियों ने हमला कर दिया। मुलाना पुलिस की यह टीम वरिष्ठ निरीक्षण प्रमोद सिंह के नेतृत्व में शहजादपुर में सुरेश कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस को टिप मिली थी कि सुरेश वहां आने वाला है।
 
पुलिस ने सुरेश को रात ग्यारह बजे घेरा लेकिन सुरेश के परिजनों समेत 10-12 जनों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। सिंह के अनुसार उनकी वर्दी फाड़ी गई और एक महिला ने उनके हाथ पर काट भी लिया। पुलिस ने हवा में पांच गोलियां चलाईं और आखिर सुरेश को गिरफ्तार किया गया। सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ड्यूटी पर एक सरकारी कर्मचारी पर हमले और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »