25 Apr 2024, 11:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महिला सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 7:50PM | Updated Date: Nov 18 2019 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले में आज एक महिला सरपंच को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार मंडला जिले की नैनपुर तहसील में हीरापुर ग्राम पंचायत की सरपंच ममता पन्द्रों को फरियादी सरस्वति द्वारा नल-जल योजना के तहत किये गये कार्य में पांच लाख रुपए का बिल पास के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते ममता को गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त डीएसपी जेपी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत हीरापुर में नल-जल योजना के तहत पांच लाख रुपए के विकास कार्य कराए गए थे, जिनका बिल पास कराने के लिए ममता ने 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »