29 Mar 2024, 04:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नरेला में जूते की फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 12:50AM | Updated Date: Nov 18 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में जूते की फैक्ट्री में आग लगने के कारण एक की मौत हो गयी। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी। इस हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव की हालांकि अभी पहचान नहीं हो सकी है। एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि शव इतना जल गया है कि इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि मृतक पुरुष है या महिला। आग शनिवार देर रात 00:45 बजे लगी और आज सुबह 11:15 बजे इस पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर भेजी गयी थी। हादसे के कारण इमारत को खासा नुकसान पहुंचा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »