28 Mar 2024, 20:56:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने जनता को हमेशा गुमराह करने का काम किया: नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 2:03AM | Updated Date: Nov 16 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह किया है। इसलिये पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस को अब बेनकाब करें। उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आवान किया कि गलत वक्तव्य देकर गुमराह करने वाले कांग्रेसी  नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सभी नेताओं को बेनकाब करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने अन्दर चारित्रिक बल दृढ़ करते हुये समाज के बीच अपनी बात को रखते समय देखें कि जनता का उस पर क्या प्रभाव पड़ता हैं। इसका हमको आत्म मंथन करना चाहिये।

 

उन्होंने कहा कि कम समय में अधिक से अधिक सकारात्मक परिणाम कैसे प्राप्त किये जा सकते हैं इसका भी गहनता से मनन और मंथन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का चयन करते समय मात्र  रस्म अदायगी ना कर हर कार्यक्रम में पांच नये कार्यकर्ता उपस्थित हो ऐसा प्रयास करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिये पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने और उन्हें सम्मान देने पर भी बल दिया। भाजपा अध्यक्ष ने प्रभावशाली लोगों को पार्टी में जोड़ने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस पर विषेश ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया जम्मू कश्मीर के महत्वपूर्ण घटनाओं को छुपाता रहा हैं। जिनको हमने समाज के बीच में ले जाना होगा। जिसमें 106 ऐसे कानून, जिनके न होने से जम्मू कश्मीर में आम जन का जीवन नरक बना हुआ था।

 

उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के बाद पंचायत के बीडीसी चुनाव में 300 में से भाजपा को 81 सीटें प्राप्त हुई। जबकि कांग्रेस को मात्र एक सीट प्राप्त हुई और शेष सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती। उन्होंने कहा कि जिसमें सोफिया कुपवाड़ा और श्रीनगर आतंकवाद से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में भी भाजपा ने जीत दर्ज की। ये तथ्य मीडिया ने देश की जनता से छुपाये रखे, इनको भी हमें आमजन तक प्रचार के माध्यम से पहुंचनान है। इससे पूर्व नड्डा के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »