28 Mar 2024, 15:56:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

प्रदेश की दो सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के लिए काउंटडाउन शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 7:32PM | Updated Date: Oct 23 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की गिनती के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। कल सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। धर्मशाला व पच्छाद विधानसभा सीटों पर मतदान 21 अक्तूबर को मतदान हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार को ठीक सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और परिणाम भी जल्द आने की उम्मीद है। चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस और भाजपा सहित 12 उम्मीदवारों का फैसला कल हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनावों में लगभग 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 65.38 और पच्छाद में 72.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

सिरमौर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आरके परुथी ने बताया कि मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर दी गई है। मतगणना के लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना शुरू होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए गए है। पच्छाद उपचुनाव में 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जिसमें से दो उम्मीदवार प्रमुख पार्टी कांग्रेस और बीजेपी, जबकि तीन बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। वहीं धर्मशाला सीट के लिए धर्मशाला में काउटिंग होगी। यहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा। फिलहाल यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। लेकिन किशन कपूर के सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। यहां आजाद प्रत्याशी राकेश चैधरी भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »