29 Mar 2024, 14:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गांजे के 68 पौधे जब्त करने के साथ आरोपी हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 5:04PM | Updated Date: Oct 23 2019 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पसान थाना क्षेत्र के अड़सरा गांव में गांजे की खेती किये जाने पर पुलिस ने छापा मार कर मकान के पीछे खेतनुमा बाड़ी से गांजे के 68 पौधे जब्त करने के साथ मकान मालिक को हिरासत में लिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने गांजे के पौधे जब्त करने के साथ आरोपी रघुबीर सिंह (45) को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि गांजे की खेती करीब एक साल से की जा रही थी और पौधे 10 से 15 फीट ऊंचे हो गए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी रघुबीर के खिलाफ एनडीपीएस के एक्ट 20बी के तहत मामला कायम कर लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »