28 Mar 2024, 17:57:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP पुलिस की खुली पोल - दगा दे गई आंसू गैस वाली गन, हुई किरकिरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 12:46PM | Updated Date: Oct 23 2019 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस कंधे पर सूबे की कानून-व्यवस्था के नियंत्रण की बड़ी जिम्मेदारी है। इस बीच मॉक ड्रिल के दौरान बलिया जिले में यूपी पुलिस की बंदूकों की पोल खुल गई। मॉक ड्रिल के दौरान बलिया जिले में यूपी पुलिस की बंदूकों की पोल खुल गई। रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मी ने आंसू गैस के गोले दागने की कोशिश की, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी आंसू गैस का गोला नहीं दागा जा सका। बता दें कि इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी मौजूद थे।
 
बता दें कि आतंकवाद विरोधी दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में दंगाइयों से निपटने के पुलिस कर्मियों ने पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान थानाध्यक्षों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठ के कर्मचारियों व अधिकारियों को दंगा निरोधी ड्रिल कराई गई। एसपी देवेन्द्रनाथ के निर्देशन में सभी थानाध्यक्षों के साथ ही अन्य पुलिस बल को अभ्यास कराया गया। इस दौरान आंसू गैस के गोले, रबर बुलेट के साथ ही साथ अन्य दंगा निरोधी गुर सिखाए गए। पुलिसकर्मियों को रबर बुलेट चलाने की जानकारी देते हुए एसपी ने हर विषम परिस्थिति से निपटने के बारे में बताया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »