19 Apr 2024, 06:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

विश्वविद्यालयों के आधारभूत संरचना विकास में सरकार से मिल रही पूरी मदद : चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 8:41PM | Updated Date: Oct 22 2019 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आरा! बिहार राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान ने आज कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को केन्द्र एवं राज्य सरकार से आधारभूत संरचना विकास के लिए पूरी मदद मिल रही है। चौहान ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के ‘28वें स्थापना दिवस’ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को केन्द्र एवं राज्य सरकार से आधारभूत संरचना विकास के लिए पूरी मदद मिल रही है। आज संसाधनों की कोई कमी नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के विकास का एजेन्डा भी निर्धारित हो चुका है। आवश्यकता दृढ़संकल्प के साथ कर्तव्य पथ पर सतत आगे बढ़ते रहने की है। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, सरकार, राजभवन सभी को व्यापक छात्राहित के बारे में ही निर्णय लेते हुए परस्पर सहयोग की भावना से काम करना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों का नैक मूल्यांकन, बायोमिट्रिक उपस्थिति का पूर्ण अनुपालन, दीक्षांत समारोहों का नियमित आयोजन, शोध कार्यों में गुणवत्ता का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »