19 Apr 2024, 23:11:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सम्भल में कार पेड़ से टकराई,एक स्वास्थ्यकर्मी की मृत्यु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 8:33PM | Updated Date: Oct 22 2019 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सम्भल। उत्तर प्रदेश में सम्भल जिले के बनियाठेर क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई , जिससे  स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद निवासी 37 वर्षीय अजय गुप्ता सम्भल जिले में गुन्नौर सीएचसी में जीएनएम (पुरूष) के पद पर कार्यरत थे। वह कार से गुन्नौर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आटा गांव के निकट उनकी अनिंयत्रित कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में श्री गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि गुप्ता सम्भल जिले नरौली कस्बे में परिवार के साथ रहते थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »