20 Apr 2024, 04:50:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सीहोर में भारी मात्रा में गांजा जब्त, पांच गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 8:31PM | Updated Date: Oct 22 2019 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जप्त किया गया है। पुलिस के अनुसार बुधनी में पुलिए एवं डीआरआई इंदौर की टीम ने ट्राइडेंट और ओवरब्रिज के बीच होशंगाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक को कल रात रोककर थाने ले जाया गया। ट्रक की जांच करने पर ऊपर बांधी गई त्रिपाल के बीच बोरियों में 673 किलो गांजा बरामद किया गया।
 
गांजा की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में रवि झारोड, बब्लू जाट, अनिल अमलीयार, धर्मेन्द्र प्रजापत एवं दिनेश झारोड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से गांजा लेकर इंदौर के लिए रवाना हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »