29 Mar 2024, 21:18:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एग्जिट पोल के नतीजे, राहुल पर भाजपा का कटाक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 12:53AM | Updated Date: Oct 22 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बड़ी जीत का पूर्वानुमान लगाने वाले एग्जिट पोल के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर केवल फर्जी खबर फैलाने से सहायता मिल सकती है तो कांग्रेस सभी चुनाव जीत जाती। भाजपा ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी अपनी पोस्ट में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में भाजपा को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »