29 Mar 2024, 14:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 6:05PM | Updated Date: Oct 21 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार गोलीबारी की। रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने आज सुबह पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी। 

राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर 11 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया था जिसने बाद में दम तोड़ दिया था। पाकिस्तान की ओर से 12 अक्टूबर को भी पुंछ जिले के देगवार क्षेत्र में गोलीबारी की गयी थी। तीन अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इसी बीच, पाकिस्तान ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »