25 Apr 2024, 04:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शहीदों के साहस और पराक्रम की गाथाएं, युवाओं को हमेशा प्रेरित करती है : उइके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 5:57PM | Updated Date: Oct 21 2019 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि शहीदों के साहस और पराक्रम की गाथाएं युवाओं को हमेशा प्रेरित करती हैं। उइके आज यहां चौथी बटालियन सी.ए.एफ. माना में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के दिन हम उन शहीद जवानों को याद करते हैं, जो अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। साथ ही आज का दिन हमें उन वीर जवानों की अप्रतिम शौर्य गाथा की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सब कुछ अर्पित कर दिया।

राज्यपाल ने शहीदों के साहस और पराक्रम की गाथाएं, हमारे युवाओं को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। ऐसे वीर सपूतों को जन्म देने वाले माता-पिता तथा उनके परिजनों को वे प्रणाम करतीं हैं। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए वचनबद्ध है। हम नक्सली समस्या के समाधान के लिए गंभीर हैं। अल्प समय में ही प्रदेश में नक्सली वारदातों में काफी कमी आई है, जो कि हमारी सरकार के गंभीर प्रयासों का ही परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सली समस्या का शीघ्र स्थाई समाधान निकाल पाने में हम निश्चित ही सफल होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »