24 Apr 2024, 22:55:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आजमगढ़ में मोबाइल चोरी को लेकर एक युवक की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 9:16AM | Updated Date: Oct 19 2019 9:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के मुबारकपुर कस्बे में मोबाइल चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने फावड़े से हमला करके एक युवक की हत्या कर दी और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को यहां यह जानाकरी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे मोबाइल चोरी को लेकर फराहान आदि ने 22 वर्षीय साकिर और उसकी पत्नी जैनब पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां साकिर की मृत्यु हो गई। इस मामले में फरहान आदि के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »