19 Apr 2024, 17:30:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेरठ में अधिवक्ता की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 9:15AM | Updated Date: Oct 19 2019 9:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने अधिवक्ता मुकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अजय साहनी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमालपुर निवासी शर्मा शुक्रवार रात नौ बजे के बाद घर के बाहर टहल रहे थे । उसी समय नासिर, नौसाद, जियाउल हक ने अपने साथियों के साथ उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में शर्मा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। शर्मा मेरठ बार संघ के सदस्य और ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी भी थे। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। उसी जमीन की रंजिश के चलते यह घटना हुइ। इस संबंध में पुलिस ने नौसाद ,चेतन ,ओंकार और योगेश को हिरासत लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »