29 Mar 2024, 18:09:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एके-47 बरामदगी मामले में विधायक अनंत सिंह की पेशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 12:23AM | Updated Date: Oct 15 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह चर्चित प्रतिबंधित एके-47 राइफल बरामदगी मामले में पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आज पेशी हुई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष द्विवेदी की अदालत में आज विधायक सिंह को पटना के बेऊर जेल से लाकर पेश किया गया, जहां न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुये न्यायालय ने उन्हें 25 अक्टूबर 2019 तक के लिए वापस जेल भेज दिया। मामला पटना जिले के बाढ़ थाने में दर्ज मुकदमे का है।
 
प्राथमिकी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विधायक सिंह के लधमा गांव स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी एवं तलाशी में एके-47 राइफल, ग्रेनेड और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जहां से बाद में उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लाकर बाढ़ न्यायालय में पेश किया गया था। त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से मामले को बाढ़ व्यवहार न्यायालय से पटना व्यवहार न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »