20 Apr 2024, 19:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब के पांच पूर्व पुलिसकर्मियों को रिहा करने को केन्द्र की मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 9:40PM | Updated Date: Oct 14 2019 9:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने पंजाब में आतंकवाद के दौरान विभिन्न अपराधों की सजा में जेलों में बंद राज्य के पांच पूर्व पुलिसकर्मियों को विशेष छूट के तहत रिहा करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार ने पंजाब सरकार के अनुरोध को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है। सूत्रों ने कहा है कि केन्द्र ने यह निर्णय अनुकंपा और मानवीय आधार पर लिया है। केन्द्र ने पंजाब सरकार को अपने निर्णय ये अवगत कराते हुए इस मामले में जरूरी कार्यवाही करने को कहा है। 

 केन्द्र सरकार ने हाल ही में इसी तरह के एक और निर्णय में देश की जेलों में बंद नौ अन्य सिख कैदियों को भी रिहा करने के बारे में निर्णय लिया था। इन लोगों को रिहा करने के लिए सिख समुदाय और सिख संगठन काफी समय से मांग कर रहे थे। ये निर्णय गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाशोत्सव के मद्देनजर लिये जा रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »