29 Mar 2024, 19:45:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हम भाग्यशाली है कि धारा 370 हटाए जाने के साक्षी बने : सोलंकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 5:41PM | Updated Date: Sep 23 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रतलाम। पूर्व न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश के देवास सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी  ने आज कहा कि वे स्वयं को बेहद भाग्यशाली मानते है कि देश के संविधान से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की प्रक्रिया के साक्षी बने। रतलाम जिला न्यायालय में न्यायाधीश के रुप में कार्य कर चुके सोलंकी ने यह बात यहां अभिभाषकों के एक सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि यह होने के पहले किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसा सचमुच संभव होगा। उन्होंने कहा कि अभिभाषकों की पीडा और समस्याओं को बेहद नजदीक से देखा और महसूस किया है। वे अभिभाषकों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करते रहेंगे। समारोह में बडी संख्या में अभिभाषक उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »