20 Apr 2024, 11:27:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वायुसेना ने अर्जन सिंह ट्रस्ट को सम्मानित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 7:36PM | Updated Date: Sep 22 2019 7:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह और उनकी पत्नी द्वारा स्थापित ट्रस्ट को रविवार को सम्मानित किया। ट्रस्ट के स्थापना दिवस के अवसर पर यहां आकाश एयरफोर्स ऑफिसर्स मेस में आयोजित सम्मान समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल बी एस धनोआ के अलावा, वायुसेना के कई शीर्ष अधिकारी, पूर्व अधिकारी एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद थे। अपने सम्बोधन में वायुसेना अध्यक्ष ने ट्रस्ट के संस्थापकों का आभार व्यक्त किया और सेवारत एवं सेवानिवृत्त वायुसैनिकों, उनकी विधवाओं एवं आश्रितों के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।
 
उन्होंने कहा कि मार्शल ऑफ द एयरफोर्स अर्जन सिंह, डिंिस्टग्यूश्ड फ्लाइंग क्रॉस (डीएफसी) ने 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के टैंकों को रौंद दिया था और उसके ‘ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम’ को ध्वस्त कर दिया था। उन्हें 1989 में दिल्ली का उपराज्यपाल भी नियुक्त किया गया था। गौरतलब है कि पद्मविभूषण अर्जन सिंह और उनकी पत्नी तेजी सिंह ने 22 सितम्बर 2004 को ट्रस्ट की स्थापना की थी और दिल्ली के निकट की अपनी जमीन और फॉर्म हाउस बेचकर दो करोड़ 25 लाख रुपये ट्रस्ट को दिये थे। मार्शल ऑफ द एयरफोर्स के पुत्र एवं ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी डॉ. अरविंद सिंह इस समारोह में हिस्सा लेने अमेरिका से यहां आये थे। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए भावनात्मक सम्बोधन दिये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »