19 Apr 2024, 18:33:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चार उपभोक्ताओं के बैंक खातों से पौने दो लाख की राशि गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 10:20PM | Updated Date: Sep 18 2019 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जींद। हरियाणा के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों से चार उपभोक्ताओं के खातों से लगभग पौने दो लाख रुपये की राशि गायब हो गई। पुलिस ने आज यहां बताया कि विभिन्न थानों में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज की गई इस सम्बंध में शिकायतों को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी के मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। राम कालोनी निवासी कुसुम ने सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में बताया कि गत 29 अगस्त को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताकर ओटीपी नम्बर ले लिया। इसके बाद उसके खाते से 25 हजार रुपये की राशि की निकासी होने का एसएमएस उसके फोन पर आया।
 
उधर, गांव खरड़वाला निवासी रोशन ने शहर थाना नरवाना को दी शिकायत में बताया कि गत 12 सितम्बर को उसके खाते से 60 हजार रुपये की राशि किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल ली। रोशन ने बताया कि उसने बैंक खाते से सम्बंधित किसी को कोई जानकारी नहीं दी लेकिन पैसे गायब हो गये। वहीं, जवाहर नगर निवासी कुलंिवद्र कौर ने शहर थाने को दी गई शिकायत में बताया कि गत दिवस उसके खाते से साढ़े 21 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। इसी प्रकार सफीदों गेट निवासी अजय ने शहर थाने को दी शिकायत में बताया कि गत 12 से 15 सितम्बर तक उसके खाते से 64500 रुपये गायब हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »