29 Mar 2024, 17:52:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छह महीने में छिनीं एक करोड़ से अधिक नौकरियां : बिश्नोई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 7:27PM | Updated Date: Sep 11 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। केंद्रीय कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कुलदीप बिश्नोई ने आज दावा किया कि सरकारी नीतियों से देश भर में मंदी की मार इतनी  तेज है कि पिछले छह महीने में विभिन्न कंपनियों से 1 करोड़ 14 लाख लोगों की  नौकरियां छिन गई हैं। बिश्नोई यहां आदमपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2016 में जब नोटबंदी की गई थी तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  ने चेताया था कि दो साल बाद इसके नकारात्मक परिणाम आएंगे। 

उन्होंने कहा कि नोटबंदी व वस्तु एवं सेवा कर की वजह से बड़ी संख्या में उद्योग, धंधे चौपट हुए हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ी है। बिश्नोई ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में लोग लहर में बह गए और अपने इलाके, अपने क्षेत्र के हितों को नहीं देखा, लेकिन हरियाणा के विधानसभा चुनाव पूरी तरह से अलग होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों में सरकारी नीतियों के प्रति भारी आक्रोश है। बिश्नोई ने  कहा कि फसल बीमा योजना को लेकर पूरे राज्य भर से लगातार शिकायतें आ रही थीं कि कंपनियां किसानों के खातों से पैसे तो काट रही  है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा, अब सरकार के इन कंपनियों पर करोड़ो रुपए का जुर्माना लगाया जाना दर्शाता है कि यह योजना पूरी तरह से किसान विरोधी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »