20 Apr 2024, 11:11:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

केन्द्रीय दल ने बेलगावी का दौरा किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 8:30PM | Updated Date: Aug 25 2019 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेलगावी। कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित जिलों के दौर पर आई सात सदस्यीय टीम ने बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित बेलगावी जिले का रविवार को दौरा किया। केन्द्रीय दल शनिवार को बेंगलुरु पहुंचा था। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रकाश की अगुवाई में टीम ने चिक्कोडी, कागवाड और अन्य स्थानों में बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और खड़ी फसलों, स्कूल  भवनों, आंगनवाडी भवनों, क्षतिग्रस्त घरों और सड़कों के नुकसान का जायजा लिया। प्रकाश ने जिले के कागवाड तालुक में शेडबल में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में  बेलगावी जिला बाढ़ और बारिश से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है और उनका मुख्य उद्देश्य  प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाना  सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे जिले  में कृष्णा बेसिन के आस-पास के इलाकों में गन्ने की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। राज्य और जिला प्रशासन ने लोगों और जानवरों का बचाकर और पुर्नवास कर अच्छा कार्य किया है।’’ उपायुक्त एस. बी बोम्मानहल्ली और अन्य अधिकारियों ने नुकसान के बारे में केन्द्रीय टीम को जानकारी दी। प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नुकसान के बारे में जानकारी मिलने के बाद केन्द्रीय टीम गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

राज्य सरकार की रिपोर्ट के आधार पर एक अन्य केंद्रीय टीम सत्यापन के लिए लिए यहां आएगी और इसके बाद अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा राज्य में विशेष रूप से बेलगावी और अन्य जिलों में बाढ़ की गंभीर स्थिति है। प्रकाश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार सोमवार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। प्रकाश से यह सवाल पूछा गया कि जब केन्द्रीय वित्त और गृह मंत्री पहले ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का  दौरा कर चुके हैं तो अंतरिम राहत की घोषणा में देरी क्यों हो रही है,पर उन्होंने  कहा कि कुछ प्रक्रियाओं का पालन करने की जरुरत है और उनकी  राहत को सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है तथा कुछ इसे दिशानिर्देशों के अनुसार ही इसे जारी किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »