29 Mar 2024, 04:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुरू रविदास मंदिर को ढहाए जाने से आहत: ममता बनर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 2:03AM | Updated Date: Aug 23 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजधानी दिल्ली में गुरू रविदास मंदिर के ढहाए जाने पर गुरूवार को शोक व्यक्त किया। बनर्जी ने एक ट्वीट कर कहा‘‘ राजधानी दिल्ली में गुरू रविदास मंदिर ढहाए जाने से हम काफी आहत हैं और इसे लेकर उनके अनुयाईयों में जो गुस्सा हैं उसे समझ सकते हैं, क्योंकि गुरू जी  अपनी यात्रा के दौरान यहां रूके थे। हमारे मन में उनके लिए काफी सम्मान है और यह स्थान दलितों की अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक  है तथा इसे दोबारा बनाया जाना चाहिए।’’गौरतलब है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद 10 अगस्त को इस मंदिर को इस आधार पर ढहा दिया था कि यह सरकारी जमीन पर बना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »