18 Apr 2024, 20:13:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा में शामिल एसडीएफ विधायकों का स्वागत समारोह 26 अगस्त को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 12:18PM | Updated Date: Aug 22 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गंगटोक। भारतीय जनता पार्टी की सिक्किम इकाई  पार्टी में शामिल हुए सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट(एसडीएफ) के 10 विधायकों  के लिए 26 अगस्त को स्वागत समारोह की आयोजन करने जा रही है। यह समारोह सिंगताम स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगा। सिक्किम  में भाजपा के वरिष्ठ नेता डी टी लेमचा ने बताया कि पार्टी महासचिव राम माधव  शीघ्र यहां आने वाले हैं।
 
इसके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी  नड्डा के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। एसडीएफ के 10 विधायकों ने गत 13 अगस्त को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता  ग्रहण की है। इनमें दोरजी शेरिंग लेपचा, उगेन त्शेंरिंग भूटिया, नरेंद्र के  सुब्बा, दिल्ली राम थापा, करमा सोनम लेपचा, फरवांति तमांग, राज कुमारी  थापा, कृष्ण बहादुर राय, ताशि थुंदेप भूटिया और िपस्टो नामज्ञाल लेपचा  शामिल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »