28 Mar 2024, 21:26:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजीव गांधी की जयंती पर भोपाल में मंगलवार को आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 2:06AM | Updated Date: Aug 20 2019 2:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पचहत्तरवीं जयंती पर मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कमलनाथ और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने आज यहां बताया कि स्थानीय मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सिंह ने बताया कि श्री गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वधर्म सभा भी होगी और पार्टीजन अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »