19 Apr 2024, 20:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देश में भयंकर मंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 1:32PM | Updated Date: Aug 18 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस भयंकर मंदी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार में बैठे लोगों का मुंह नहीं खुल रहा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, देश का आम नागरिक भाजपा सरकार के शीर्ष नेताओं से, वित्त मंत्री से इस भयंकर मंदी पर भी कुछ सुनना चाहता है। उन्होंने सवाल किया, फैक्ट्रियाँ बंद हो रही हैं, नौकरियाँ खत्म हो रही हैं, लेकिन सरकार के लोगों का मुँह नहीं खुल रहा। क्यों प्रियंका ने एक खबर भी शेयर की जिसके मुताबिक वाहनों की बिक्री में पिछले 19 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है और ऑटो क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों की नौकरी जाने का खतरा है।
 
कांग्रेस महासचिव ने उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी विधायक की तस्वीर वाला एक विज्ञापन अखबार में छपने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। इस विज्ञापन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई है। उन्होंने दावा किया, सीबीआई ने रिपोर्ट दे दी। उच्चतम न्यायालय ने फटकार लगा दी, लेकिन भाजपा वालों के दिल में अब भी दुष्कर्म के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर का वास है। भाजपा के बड़े नेताओं का फोटो भी उनके साथ है, क्या उनसे कोई टिप्पणी आएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »