23 Apr 2024, 14:41:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शादी के नाम पर विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को धोखा देने वाला गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 12:27PM | Updated Date: Aug 18 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 46 साल के एक शख्स को शादी कराने वाली वेबसाइट पर 20 महिलाओं को धोखा देने के आरोप में मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। आरोपी का नाम गौरव धमीजा है जो कार के पार्ट्स बेचने का काम करता है। यह शख्स मुख्य तौर पर विधवा महिलाओं तथा तलाकशुदा महिलाओं को अपना शिकार बनाता था और साइट पर अपने आप को एक हैंडसम पुरुष की तरह दिखाता जो साल में 25-30 लाख रुपए कमाता है। साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने कहा कि हमें इसके खिलाफ साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत मिली थी जिसमें शिकायत करने वाली महिला ने कहा था कि इस शख्स ने महिला द्वारा इसमें रुचि दिखाई थी जिसके बाद इसने महिला से अपने खाते में पैसे डलवाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »