20 Apr 2024, 19:51:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा पांच अगस्त तक 11 लाख सदस्यों का लक्ष्य हासिल कर लेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 8:01PM | Updated Date: Aug 3 2019 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा 5 अगस्त तक 11 लाख नए सदस्य बनाने का अपना लक्ष्य पार कर लेगा। कुशवाहा आज यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 56 जिलों में नए सदस्यों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत 93 जातियों और करीब 275 उपजातियों को रखा गया है। इन जातियों तथा उपजातियों के लोगों की संख्या प्रदेश की कुल जनसंख्या का 51.9 प्रतिशत है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इन्हीं लोगों के बीच सदस्यता अभियान चला रहा है और इस वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि मोर्चा का सदस्यता अभियान प्रदेश के सभी 56 संगठनात्मक जिलों, 230 विधानसभाओं और 851 मंडलों में चल रहा है। हर मंडल में 1300 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा 30 जुलाई तक 7 लाख सदस्य बनाए जा चुके है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »