जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत साय अश्लील पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए है। स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में रविवार को उनके मोबाइल से अश्लील वीडियो सर्च करने से संबंधित पोस्ट शो करने लगा। वीडियो अपलोड होने के कुछ देर बार ही वे ग्रुप से लेफ्ट भी हो गए, लेकिन मामला तूल पड़ चुका था। साय ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि उनका मोबाइल गुम हो गया है। साय दो बार विधायक रहे हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट कर रोहित साय को मैदान में उतारा था।
टिकट काटने के बाद भाजपा ने भरत साय को लघुवनोपज संघ के अध्यक्ष पद से नवाजा था। 2018 पार्टी ने उन्हें कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया, लेकिन वे हार गए। विधानसभा चुनाव के बाद भीतरघात को लेकर पार्टी के अंदर जमकर उठापटक भी हुई थी। करीब एक वर्ष पहले ऐसी ही घटना रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के साथ हो चुकी है। जुलाई 2018 में सिंह के मोबाइल से भी अश्लील वीडियो शेयर हुआ था। सिंह ने भी अपनी सफाई में मोबाइल गुम होने की बात कही थी।