29 Mar 2024, 01:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनभद्र कांड का राजनीतिक लाभ अनुचित: दिनेश शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:43AM | Updated Date: Jul 22 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर सोनभद्र जमीन विवाद को लेकर हुए ‘नरसंहार’ कांड के बहाने राजनीतिक लाभ उठाने का एक बार फिर आरोप लगाया और कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। रोटरी क्लब के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आये श्री शर्मा ने कहा कि सोनभद्र जाने पर किसी को रोक नहीं है, लेकिन दुभाग्यपूर्ण घटना के बाद कानून व्यवस्था बनाये रखना सरकार की जिम्मेवारी है। वह प्राथमिकता के आधार पर अपना कर्तव्य निभायेगी।

राजनीतिक लाभ के लिए जाने से सभी को बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय से वर्ष 1955 से वहां जमीन का विवाद चल रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते इस पर ध्यान नहीं दिया। उप मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उचित कानूनी कार्रवाई कर रही और जांच की जा रही है। आने वाले समय में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने पीड़ति परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया और उन लोगों आगे भी अपेक्षित मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मामले को खुद देख रहे हैं और किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगी। दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »