28 Mar 2024, 16:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी को चुनौती देने वाला कोई नहीं : सोनकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:38AM | Updated Date: Jul 22 2019 12:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने दावा किया कि लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश दुनिया में चुनौती देने वाला कोई नहीं है। सोनकर ने रविवार को कहा कि पार्टी पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान को पूरी गति के साथ चला रही है। यह कार्य आगामी 19 अगस्त तक सतत चलाया जायेगा जिसके बाद बूथ से लेकर  राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी के पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा। उन्होने पत्रकारों से कहा कि देश के इतिहास में पहली बार  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किसी सरकार को दूसरी बार लोकसभा के चुनाव में रिकॉर्ड बहुमत की जीत हासिल हुई है।

मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक स्थिति अब खासी मजबूत हो रही है। भाजपा नेता ने कहा कि 1993 के विधानसभा चुनाव में भी सपा बसपा एक साथ चुनाव लड़ा था तब भी भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी  लेकिन तब दबंगयी कर भाजपा की सरकार नहीं बनने दिया गया था लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज पूरी दुनिया में मोदी को चुनौती देने वाला कोई नहीं है। उन्होने दावा किया कि देश प्रदेश की भाजपा सरकारें पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी के साथ काम करते हुए नौजवानों के विकास एवं  महिलाओं के सम्मान की रक्षा कर रही है। सोनकर ने कहा कि सरकार इस वर्ष अब तक 57 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के भुगतान कर चुकी है।

भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों पर चल कर  समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे गरीब को पूरा का पूरा लाभ देने का काम कर रही है। उन्होंने सोनभद्र  एवं  संभल की घटना की चर्चा करते हुए कहा कि  कुछ स्थानों पर दबंग द्वारा आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया गया है लेकिन कानून शक्ति के साथ अपना काम कर रहा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संगठित अपराध करने वालों की खैर नहीं है वे देश प्रदेश  छोड़ कर चले जाये। अब उनकी जगह या जेल होगी  या फिर उपर भेज दिये जाएगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »