29 Mar 2024, 21:29:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 6:05PM | Updated Date: Jul 21 2019 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भावनगर/ बोटाद। गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के कारण एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि भावनगर जिले के बोरतलाव क्षेत्र में रविवार सुबह बरसात के दौरान सत्यनारायण सोसायटी निवासी बिजल परमार की हादानगर और जीआईडीसी के बीच के नाले में बह जाने से मौत हो गयी।
 
एक अन्य घटना में बोटाद जिले के पालियाद क्षेत्र के तुरखा गांव में शनिवार को एक झोपड़ी पर बिजली गिरने से दो खेतिहर मजदूर बुरी तरह से झुल गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया।
 
मृतकों की पहचान  महेश जी. झापडिया और महेश डी. झापडिया के रूप में हुयी है। दोनों चचेरे भाई थे। दाहोद जिले के देवगढ बारिया के झापटिया गांव में बिजली गिरने से मणीबेनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »