24 Apr 2024, 22:54:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाफिज सईद की गिरफ्तारी मोदी सरकार की कूटनीतिक सफलता: राकेश सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 12:59AM | Updated Date: Jul 18 2019 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया जाना, भारत में जारी आतंकवाद के आश्रयदाता पाकिस्तान को विश्व से अलग थलग करने के प्रयासों की सफलता है। भाजपा की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिंह ने आतंक के सरगरना हाफिज सईद की पाकिस्तान में गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार आतंकवाद के आश्रयदाता पाकिस्तान की वास्तविकता बताने का प्रयास काफी समय से कर रही थी। यह उन कूटनीतिक प्रयासों की सफलता है।

अब पड़ोसी देश में पल रहे आतंकियों की हरकतों के लिए उसे जिम्मेदार माना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही अपने पिछले कार्यकाल में पाक प्रेरित आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया में जनमत तैयार करने के प्रयास शुरू किये थे। सरकार ने विभिन्न अंतराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान सरकार, सेना और आतंकवाद के गठजोड़ को बेनकाब किया था। विभिन्न वैश्विक संगठनों को पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने और उसकी आर्थिक मदद रोकने के लिए प्रयास किया गया, जिसके चलते पाकिस्तान सारी दुनिया में अलग-थलग पड़ गया। उसकी आर्थिक व्यवस्था भी हालत बिगड़ गई और वह हाफिज सईद को गिरफ्तार करने के लिये विवश हो गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »