19 Apr 2024, 18:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आने वाली पीढियों को सुरक्षित जीवन देने जल संरक्षण जरूरी: सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 1:20AM | Updated Date: Jun 25 2019 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने जल संरक्षण जरूरी बताते हुए आज कहा कि आगे आने वाली पीढियों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जल की रक्षा करना जरुरी है, इसके लिए हमे आगे बढ़कर कार्य करना होगा। सिंह ने यहां रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जल रक्षा अभियान के तहत पांच दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि राजनीति के अलावा हमें अपने सामाजिक दायित्वों के लिए न सिर्फ जागरूक होना पड़ेगा, बल्कि आगे बढ़कर काम करना पड़ेगा।

अगर आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित बनाना है, तो हर कीमत पर जल की रक्षा करना पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गौर नदी के उद्गम स्थल पर जो श्रमदान प्रारंभ हुआ है, उससे इस नदी को नवजीवन मिलेगा। घटते भूजल स्तर और वर्षा जल को रोकने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पहल पर शुरू किए गए जल रक्षा अभियान के अंतर्गत आज यहां की गौर नदी के उद्गम स्थल गौमुख पड़वार में पांच दिवसीय श्रमदान की शुरूआत हुई। इस मौके पर सिंह ने जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी प्रबुद्धजनों एवं जनता के साथ गहरीकरण एवं सफाई कर श्रमदान किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »