25 Apr 2024, 09:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

यूपी : बेटी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2019 10:54AM | Updated Date: Jun 19 2019 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज अलसुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना शेष है। यह हादसा संभल जिले के बहजोई थाना इलाके में अलीगढ़-आगरा हाईवे पर हुआ।
 
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी सवार लोग बदायूं में बेटी की लगन लेकर गए थे। वहां से वापस होते वक्त अलीगढ़-आगरा हाईवे पर उनकी गाड़ी टेंपो से टकरा गई, जिसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। जिस टेंपो से टक्कर हुई उसमें लीची भरी हुई थी। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सभी लोगों को आनन-फानन में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »