24 Apr 2024, 03:47:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहाना - लोगों को गर्मी से मिली राहत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2019 2:23PM | Updated Date: Jun 12 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज उत्तराखंड लगभग सभी इलाकों में बारिश की नेमत बरसी और मौसम खुशगवार हो गया। देहरादून में बुधवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश हुई जो रुक रुक कर सुबह आठ बजे तक जारी रही। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। रुद्रप्रयाग, केदारनाथ,  बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, नई टिहरी, कर्णप्रयाग, गौचर, आदिबदरी, नारायणबगड़, थराली, देवाल, यमुनोत्री क्षेत्र सहित यमुनाघाटी, पौड़ी, श्रीनगर और हरिद्वार में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि मैदानी इलाकों में धूप निकल आई, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहे।
 
बारिश से स्थानीय लोगों सहित बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। कर्णप्रयाग में पिछले एक सप्ताह से तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियल के बीच था। बारिश के बाद सुबह 7.40 बजे यहां का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। वहीं ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्र नगर बाईपास में रात से बंद पड़ा है। पहाड़ी से काफी मलबा गिरने के कारण मार्ग खुलने में काफी समय लगने की संभावना है।
 
नैनीताल के रामनगर में सुबह चार बजे से हो रही बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया। दोपहर तक 150 क्यूसेक पानी बैराज पर रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले रात के समय में 64 क्यूसेक पानी बैराज पर था। कोटद्वार के कालागढ़ में देर रात आये तूफान से आसपास के गांवों में बिजली व पानी की आपूर्ति ठप्प है। जगह-जगह पेड़ टूटकर गिरे हैं। जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दुकानों पर पेड़ गिरने से इस तूफान में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।धुमाकोट और यमकेश्वर में भी तूफान से काफी पेड़ गिरे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »