28 Mar 2024, 14:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमेठी में स्‍मृति ईरानी के करीबी ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 11:25AM | Updated Date: May 26 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आम चुनाव खत्‍म होते ही अमेठी में हत्‍या का मामला सामने आया है। अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आनन फानन में सुरेंद्र को लखनऊ ले जाया गया। लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उनकी मौत हो गई। 
 
अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने रविवार को बताया कि बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को शनिवार रात करीब 11.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच जारी है। 
 
लोकसभा चुनाव के दौरान जूता वितरण प्रकरण में सुरेंद्र सिंह काफी चर्चा में रहे थे। उन्हें स्मृति ईरानी का करीबी माना जाता था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर बरौलिया गांव के लोगों को जूते बांटने का आरोप लगाते हुए इसे अमेठी के लोगों का अपमान बताया था। बरौलिया गांव को पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »